Tue. Jan 20th, 2026

आईएएस आनंद वर्धन बने अपर सचिव मुख्यमंत्री, धामी ने जताया भरोसा

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में मुख्य सचिव पद पर एसएस संधू के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस आनंद वर्धन पर भरोसा जताया है। वर्धन को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

शांत स्वभाव के आनंद वर्धन लंबे समय से अनदेखी सह रहे थे। वरिष्ठ होने के बावजूद उनके चार्ज जूनियर अधिकारियों को दिये जाने के मामले में वह सुर्खियो में भी रहे है। वर्धन ने आबकारी, गृह, सिंचाई वन व उच्च शिक्षा जैसे विभागों में अच्छा काम किया है। अब अपर मुख्य के रूप में उन्हें मुख्यमंत्री की टीम में जगह मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *