Wed. Mar 4th, 2026

पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देश की लौह महिला का खिताब व्यक्तित्व व कृतित्व की वजह से मिला इंदिरा जी को : गणेश गोदियाल

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। भारत की प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी को देश और दुनिया ने लौह महिला का खिताब उनके व्यक्तित्व व कृतित्व के कारण दिया। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इंदिरा गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कही। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने देश को आगे बढ़ाने में जो योगदान दिया, उसका कोई सानी नही।

गोदियाल ने कहा कि इंदिरा जी ने देश के आम जन मानस के लिए अपने सभी कार्यकालों में क्रांतिकारी निर्णय लिए फिर चाहे वो गरीबी हटाओ का नारा रहा हो या हरित क्रांति का या बैंकों का राष्ट्रीयकरण या प्रविपर्स खत्म करने का निर्णय, यह सभी ऐतिहासिक व आम जन के हितों के लिए गए निर्णय थे जो बड़ी दृढ़ता से इंदिरा जी ने लिए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि  इंदिरा गांधी ने 1979 में पाकिस्तान के साथ युद्ध में जिस प्रकार से निर्णय लिए और भारतीय सेना की बहादुरी से पाकिस्तान के दो टुकड़े करवाए उससे प्रभावित पूरे देश और यहां तक कि विपक्ष ने इंदिरा गांधी को लौह महिला के खिताब से नवाजा। उन्होंने कहा कि गांधी ने इस युद्ध में अमरीका की धमकी को नजरअंदाज कर पाकिस्तान को सबक सिखाया और पाकिस्तान के ९८ हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण करना पड़ा।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि इंदिरा जी के बताए रास्ते पर चल कर हम कांग्रेस को मजबूत बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज देश की सरकार जिस तरह अमरीका के दबाव में ऑपरेशन सिंदूर को रोक कर रोजाना अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को अपमानित करते हैं, इंदिरा गांधी जी के जमाने में दुनिया के किसी देश में ऐसा साहस नहीं था कि वह भारत की तरफ नजरें टेडी कर के देख भी ले। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, धस्माना, डा जसविंदर सिंह गोगी व अन्य नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष आरेंद्र शर्मा, राजेश चमोली, पूर्ण सिंह रावत, राजेंद्र भंडारी, सुजाता पॉल, डॉ प्रतिमा सिंह, दिनेश कौशल, राजेंद्र शाह, लाल चंद शर्मा, पूनम कंडारी, जगदीश धीमान, ललित भद्री, अर्जुन सोनकर, प्रभु लाल बहुगुणा, वीरेंद्र पंवार, आदर्श सूद आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *