Sat. Jun 14th, 2025

शिव प्रसाद ममगाईं ने किया ‘बालू भगवान’ चित्रगीत का लोकार्पण

देहरादून। आर थ्री फिल्म्स प्रोडक्शन बैनरतले भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित चित्रगीत ‘बालू भगवान’ का लोकार्पण चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष शिव प्रसाद ममगाईं ने किया।
होटल सौरभ में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ममगाईं ने कहा कि भगवान कृष्ण के उत्तराखंड आने का वर्णन शास्त्रों में मिलता है। उनके बाल जीवन पर आध्यात्मिक गीत आर थ्री फिल्म्स प्रोडक्शन ने तैयार किया है। यह सुखद है। समय-समय पर इस तरह के आध्यात्मिक गीत बनने चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। युवा फिल्म निर्देशक व अभिनेता विजय भारती ने यह गीत लिखा है। उन्होंने ही इसे गया भी है। संगीत विनोद चौहान और रिदम सुभाष पांडे का है। चित्रगीत के लोकार्पण पर प्रोड्यूसर राम सिंह रावत, वरिष्ठ लोक कलाकार मणि भारती, कैमरामैन हरनवी बर्तवाल, आशुतोष ममगाईं, मनमोहन डिमरी, सीमा भारती, अनिषा रांगढ़, रेनू भारती, रवि शाह, अजय भारती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *