Wed. Feb 4th, 2026

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर रोक, मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा स्थगित कर दी गई है। अब बाहरी राज्यों से कोई भी भक्त सावन में उत्तराखंड विशेष रूप से हरिद्वार में कांवड़ लेकर नहीं आ पाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कांवङ यात्रा के संबंध में सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कोविड के डेल्टा प्लस वैरियेन्ट के पाये जाने, कोविड की तीसरी लहर की आशंका व देश-विदेश में इसके दुष्प्रभावों पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया गया। इसके बाद आगामी काँवड़ यात्रा को स्थगित रखने का निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये हसीन। मुख्यमंत्री ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से सामंजस्य बनाते हुए प्रभावी कार्यवाही का अनुरोध किया जाय ताकि वैश्विक महामारी को रोकने में हम सफल हो सकें।

बैठक में मुख्य सचिव डाॅ एसएस संधु, अपर मुख्य सचिव आनंद व, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *