Wed. Jun 18th, 2025

हिरण्मय जे पण्डया बने भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनय कुमार सिन्हा राष्ट्रीय महामंत्री

उत्तराखंड प्रदेश के लिये क्षेत्रीय संगठन मंत्री व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अनुपम ओर महिला प्रभारी के रूप में इंदू नायर की मिली जिम्मेदारी

देहरादून। भारतीय मजदूर संघ का अखिल भारतीय त्रिवार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हो गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के वर्चुअल अधिवेशन हिरण्मय जे पण्डया को राष्ट्रीय अध्यक्ष और विनय कुमार सिन्हा को महामंत्री निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही बी सुरेन्द्रन को राष्ट्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी। वित्त सचिव का काम जगदीश जोशी को सौंपा गया।

भारतीय मजदूर संघ देहरादून के जिलामंत्री पंकज शर्मा ने बताया कि उपाध्यक्ष पर जयंतीलाल, एम मलेशम, महेंद्र प्रताप सिह, कृष्ण प्रताप सिंह, एम जगदीश्वर, नीता चौबे, सुखविंदर सिंह, एलपी कटकवार चुना गया है। वहीं, मंत्री पद पर सुरेंद्र कुमार पांडे, गिरीश आर्य, अशोक, रामनाथ गणेशन, नीलिमा चिनोटे, व्ही शाक्य जिम्मेदारी दी गई।

उत्तराखंड प्रदेश के लिये क्षेत्रीय संगठन मंत्री व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अनुपम व महिला प्रभारी इंदू नायर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी। भारतीय मजदूर संघ उत्तराखंड के कार्यकर्ता नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों व कार्यकारिणी को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *