सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल एमसी बधानी कांग्रेस में शामिल
-कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में ली विधिवत सदस्यता, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह रहे मौजूद
देहरादून (dehradun)। भारतीय सेना के परम विशिष्ठ सेवा मेडल व विशिष्ठ सेवा मेंडल विजेता अवकाश प्राप्त ले. जनरल एमसी बधानी (MC badhani) ने रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल (join Congress party) हो गए। कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (state president) प्रीतम सिंह (Pritam Singh) की मौजूदगी में बधानी ने पार्टी की सदस्यता ली।
प्रीतम सिंह ने कहा कि ले. जनरल एमसी बधानी व उनके सहयोगियों के कांग्रेस में जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है। आजादी से लेकर वर्तमान तक राजनीति के साथ समाज सुधारक के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा व विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया है। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष (mahanagar president) लालचन्द शर्मा (lal chand sharma) ने किया। अवसर पर पूर्व मंत्री अजय सिंह, पूर्व महामंत्री राजेन्द्र भण्डारी, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, डाॅ प्रतिमा सिंह, ललित भद्री, अजय रावत, राहुल, राॅबिन पंवार, भरत शर्मा, रजनीश जुयाल आदि मौजूद थे।
पूर्व सैनिक भाजपा से आहत
प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान करती है। केन्द्र की भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों के साथ जो व्यवहार कर रही है। कांग्रेस उसकी उसकी आलोचना करती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार ने पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को मानते हुए वन रैंक-वन पेंशन लागू करने का निर्णय लिया था। लेकिन, केन्द्र की भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्व सैनिकों के साथ छलावा किया, इससे पूर्व सैनिक खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। आज पूरे देश के पूर्व सैनिक भाजपा सरकार के व्यवहार से आहत हैं।
निष्ठावान कार्यकर्ताओं का होगा सम्मान
उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो लोग कठिन समय में निष्ठा से पार्टी के साथ रहेें हैं, उन कांग्रेस जनों के हितों की रक्षा की जायेगी। इनका पूरा सम्मान किया जाएगा।
