Tue. Jun 3rd, 2025

गृह मंत्री अमित शाह के घर हुई भाजपा नेताओं की बैठक, उत्तराखंड में विधायक दल की बैठक कल

-दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर बैठक हुई। दिल्ली में उत्तराखंड भवन में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार गठन की प्रक्रिया चल रही है। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व (मुख्यमंत्री पर) निर्णय लेगा।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पार्टी नेता मदन कौशिक और रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर सरकार गठन पर चर्चा करने पहुंचे। दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री की बैठक होने के बाद धामी ने कहा कि उत्तराखंड भाजपा विधायक दल की बैठक कल शाम देहरादून में होगी। मैं देहरादून के लिए रवाना हो रहा हूं। दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक संपन्न होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर बैठक हुई।

मदन कौशिक ने बताया कि सभी नेताओं से सुझाव लिए गए है। कल की बैठक में मुख्यमंत्री का नाम तय होगा। सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर शपथ लेंगे। फिर विधानसभा में विधायकों की शपथ होगी। उत्तराखंड में आज होने वाली विधायक दल की बैठक टाल दिया गया था।

मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार

मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस बरकरार है। चर्चा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबसे आगे हैं। उनके अलावा विधायकों में सतपाल महाराज, डॉ धन सिंह रावत और ऋतु खंडूड़ी के नाम की भी चर्चा है। लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत का भी चर्चा में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *