Tue. Dec 23rd, 2025

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में राज्य के 72 युवा करेंगे प्रतिभाग, दिल्ली हुए रवाना

10 से 12 जनवरी को मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में आयोजित हो रहा है 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। 10 से 12 जनवरी के मध्य भारत मंडपम नई दिल्ली में 28वां राष्ट्रीय युवा उत्सव
आयोजित हो रहा है। युवा उत्सव में उत्तराखंड के 72 सदस्यीय दल शामिल होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल को फ्लैग ऑफ कर रवाना किया। इस दौरान युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद थीं।

दल में सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित 30 प्रतिभागी व विकसित भारत से संबंधित 42 यंग लीडर्स महोत्सव में प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। 72 सदस्यीय दल में 40 महिला प्रतिभागी महिला सशक्तिकरण का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *