Sat. Dec 20th, 2025

नेपाली सेना ने भारत के खिलाफ ने बदली रणनीति

शीतकाल में पहली बार नेपाल ने उच्च हिमालय की चौकियां नहीं छोड़ी हैं। नेपाल के प्रहरी माइनस 8 डिग्री से कम तापमान में 13 हजार फीट से अधिक की ऊंचाई पर बनीं सीमा सुरक्षा चौकियों पर जमे हुए हैं। नेपाल ने सीमा सुरक्षा को लेकर अपनी रणनीति में बदलाव किया है। नेपाली सेना ने इस बार 13 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाली तिनकर चौकी को अभी तक खाली नहीं किया है। इस क्षेत्र से सटी भारतीय सीमा में भी नेपाल प्रहरी बल के जवान नियमित पेट्रोलिंग कर रहे हैं।

तिनकर चौकी से नेपाल प्रहरी बल के जवान अक्तूबर के आखिरी हफ्ते तक वापस लौट आते थे। लेकिन, इस बार ये जवान माइनस 8 डिग्री से कम तापमान के बीच भी वहां डटे हुए हैं। इस निर्णय को नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा में बदलाव की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। रक्षा जानकारों का कहना है कि नेपाल अपने भूभाग को लेकर सजगता का प्रदर्शन कर रहा है।

गौरतलब है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद की 150 किमी से अधिक खुली सीमा नेपाल से सटी है। इस सीमा पर स्थित 6बीओपी में नेपाल प्रहरी बल व पुलिस ने सजगता बढ़ा दी है। नेपाल प्रहरी बल कड़ाके की ठंड में रात के समय भी काली नदी के किनारे अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *