Sun. Dec 21st, 2025

नीतीश कुमार सातवीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, 15 मंत्रियों के साथ ली शपथ

-नीतीश कुमार के साथ 15 मंत्रियों ने ली शपथ। कई नए चेहरों को भी मंत्रिमंडल में मिली जगह। बाद में दो चरणों में होगा कैबिनेट विस्तार

शब्द रथ न्यूज (shabd rath news)। बिहार (Bihar) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) 7वीं बार मुख्यमंत्री (cm) बन गए हैं। सोमवार को राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली (took oath)। राजभवन (governor house) में नीतीश के साथ 15 मंत्रियों (15 ministers) ने शपथ ली took (oath) है। बेतिया से भाजपा विधायक रेणु देवी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद ने भी उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस मौजूद रहे।
नीतीश कुमार की कैबिनेट में इस बार कई नए चेहरे शामिल हैं। 2015 में महागठबंधन की सरकार में विधानसभा अध्यक्ष रहे विजय चौधरी फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। वहीं, जेडीयू की तरफ से अशोक चौधरी को भी नीतीश कैबिनेट में फिर से जगह मिली है। भाजपा कोटे से सात विधायकों और जेडीयू कोटे से पांच ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा हम पार्टी से संतोष कुमार सुमन और चुनाव हार चुके वीआईपी पार्टी के मुकेश सहनी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

विजय चौधरी बने कैबिनेट मंत्री

समस्तीपुर जनपद के सरायरंजन सीट से विजय चौधरी तीसरी बार विधायक बने हैं। वह नीतीश के करीबी माने जाते हैं। नीतीश सरकार में विजय चौधरी जल संसाधन मंत्री भी रहे। 2015 में महागठबंधन की सरकार के दौरान उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी उस बार भाजपा के खाते में चली गई। ऐसे में विजय चौधरी को फिर से नीतीश कैबिनेट में शामिल किया गया है। विजय चौधरी ने आज शपथ ली।

आठवीं बार विधायक बने विजेंद्र यादव भी कैबिनेट मंत्री

नीतीश कुमार के साथ ही सुपौल से 8वीं बार विधायक बने विजेंद्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद शपथ ली। विजेंद्र प्रसाद यादव 3 दशक से नीतीश कुमार के साथ राजनीति कर रहे हैं। वह सुपौल विधानसभा सीट से 1990 के बाद से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। जनता दल के समय से ही वह नीतीश के साथ हैं। नीतीश कैबिनेट में वह हर बार मंत्री रहे हैं। विजेंद्र प्रसाद यादव की छवि साफ-सुथरी है। उन्होंने काफी विकास के काम किए हैं। वह नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद लोगों में से एक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *