दून अस्पताल में एक दिसंबर से फिर शुरू होगी सामान्य ओपीडी
-दून अस्पताल को कोरोना महामारी को देखते हुए कोविड अस्पताल बनाया गया था। अब दोबारा उसे सामान्य मरीजों के लिए भी खोला जा रहा है। शनिवार को दून अस्पताल मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना की विभागाध्यक्षों के साथ बैठक हुई। बैठक में चर्चा के बाद ओपीडी खोलने का निर्णय लिया गया।
देहरादून (dehradun)। कोविड अस्पताल में तब्दील दून अस्पताल (Doon hospital) में अब फिर से ओपीडी शुरू (OPD started) करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार एक दिसंबर (Tuesday 1st December) से सभी विभागों की ओपीडी शुरू हो जाएगी। सभी ओपीडी में प्रत्येक दिन फिलहाल 25-25 मरीज देखे जाएंगे। 15 दिसंबर को स्थिति की समीक्षा के बाद मरीजों की संख्या बढ़ाने पर निर्णय लिया जाएगा।
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते दून (अस्पताल) मेडिकल कॉलेज (Doon hospital medical college) को मार्च में कोविड-हॉस्पिटल बना दिया गया था। मार्च से यहां सिर्फ कोरोना संक्रमितों का ही इलाज किया जा रहा था। कोरोना के एक्टिव केस कम होने के बाद दो नवंबर से दून अस्पताल में कार्डियोलाजी, त्वचा, मानसिक रोग, कैंसर (रेडियोथेरेपी) व बाल रोग की ओपीडी शुरू की गई थी। वहीं, पोस्ट कोविड ओपीडी भी संचालित की जा रही थी।
डॉ आशुतोष सयाना ने ली विभागाध्यक्षों की बैठक
दून मेडिकल कालेज अस्पताल के प्राचार्य (principal) डॉ आशुतोष सयाना (Dr Ashutosh sayana) ने बताया कि शनिवार (आज) को अन्य विभागों की ओपीडी खोलने को लेकर विभागाध्यक्षों की बैठक ली। बैठक में एक दिसंबर से सभी ओपीडी संचालित करने का निर्णय लिया गया। कार्डियोलाजी की ओपीडी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खुलेगी। जबकि, अन्य सभी विभागों की ओपीडी सोमवार से शनिवार छह दिन संचालित होगी। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक डॉ केके टम्टा, डॉ नारायणजीत, डॉ आरएस बिष्ट, डॉ चित्रा जोशी, डॉ हेमा सक्सेना, डॉ अभय, डॉ जेएस राणा, डॉ विजय भंडारी, डॉ सुशील ओझा, डॉ अनिल जोशी, डॉ अमर उपाध्याय, महेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
