Wed. Jan 21st, 2026

सतपाल को मनाने पहुंचे मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तो कौशिक कर रहे मीटिंग

-सांसद अजय भट्ट नाराज कहे जा रहे बिशन सिंह चुफाल को मनाने उनके आवास पर गए तो उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत के घर पर बैठे मंत्री व विधायक

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद भाजपा में उपजे असंतोष को दूर करने के लिए धामी सहित प्रदेश नेतृत्व भी कसरत में जुटा हुआ है। नाराज बताए जा रहे सतपाल महाराज को मानने खुद धामी सुबह उनके आवास पर गए। धामी ने मुस्काते फूलों का गुच्छ सतपाल महाराज को दिया। लेकिन, सतपाल के चेहरे से मुस्कान गायब ही रही। धामी ने आज (रविवार) सुबह पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी मुलाकात की।

मदन कौशिक ने प्रदेश प्रभारी के साथ की बैठक

दूसरी तरफ, भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष मदन कौशिक के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर बैठक चल रही है।मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले हो रही इस बैठक में प्रभारी दुष्यंत कुमार, महामंत्री कुलदीप कुमार व अजय कुमार शामिल है।

धन सिंह के घर भी बैठे मंत्री व विधायक

धामी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद भाजपा में अपने असंतोष के बीच आज सुबह कुछ मंत्री व विधायक उच्च शिक्षा राज्यमंत्री धन सिंह रावत के निवास पर भी बैठे। धन सिंह रावत के आवास पर यशपाल आर्य, बिशन सिंह चुफाल, यतीश्वरानंद, देशराज कर्णवाल, महेंद्र सिंह पहुंचे।

चुफाल बोले मैं नाराज नहीं, सतपाल व हरक नाराज

तीरथ सरकार के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को मनाने के लिए सांसद अजय भट्ट उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के पार्टी की ओर से लिए गए निर्णय से चुफाल नाराज बताये जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार ने भी चुफाल को फोन कर मनाने की कोशिश की। इसके बाद बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि वह नाराज नहीं हैं। लेकिन, हरक सिंह रावत और सतपाल महाराज नाराज हैं। उन्होंने कहा कि मुझे फोन आएगा तो मैं शपथ लेने जाऊंगा। लेकिन, दोनों मंत्रियों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ बैठने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *