Sat. Dec 20th, 2025

उत्तराखंड में कल से हो सकती है बारिश व बर्फबारी

-राज्य में 26 दिसंबर से मौसम बदल रहा है। 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। राज्य में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य में 26 दिसंबर से मौसम बदल रहा है। 28 दिसंबर को पूरे प्रदेश में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पुर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। 26 को उत्तरकाशी, चमोली व पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

राज्य में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी का अनुमान है। बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 27 दिसंबर को राज्य के सभी पर्वतीय जिलों में बारिश का अनुमान है। बर्फबारी भी हो सकती है। 2500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 29 दिसंबर को बारिश व बर्फबारी में बढ़ोतरी हो सकती है। 30 दिसंबर को भी बारिश के आसार हैं। देहरादून में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय हल्का कुहासा छा सकता है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 22.3 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। वहीं, मुक्तेश्वर में शुक्रवार अधिकतम 13.2 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *