Fri. Jan 30th, 2026

जलवायु संकट: विश्व के 14 बच्चों ने यूएनओ में दायर की याचिका, हरिद्वार की रिद्धिमा भी शामिल

उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की रिद्धिमा पांडे बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं। रिद्धिमा बचपन से ही पर्यावरण के प्रति बेहद सजग है। रिद्धिमा पर्यावरण बचाने के लिए केवल हरिद्वार और भारत में ही नहीं बल्कि अनेक देशों में जाकर अलख जगा रही हैं।

बाल अधिकारों के लिए पांच देशों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र संघ की चाइल्ड राइट कमेटी में आवाज उठाने वाली उत्तराखंड की रिद्धिमा पांडेय ने अब विश्व में जलवायु संकट पर आपातकाल घोषित करने की मांग की है। विश्वभर के 14 बच्चों के साथ संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव के समक्ष इसके लिए याचिका दायर की है।

साधुबेला कॉलोनी हरिपुर कलां (हरिद्वार) निवासी रिद्धिमा पांडे बीएम डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा दसवीं की छात्रा हैं। रिद्धिमा बचपन से ही पर्यावरण के प्रति सजग है। पर्यावरण को बचाने के लिए रिद्धिमा हरिद्वार व भारत ने ही नहीं, बल्कि विश्व के अनेक देशों में जाकर अलख जगा रही हैं।

बिगड़ते पर्यावरण संतुलन को देखते हुए रिद्धिमा उन पांच देशों के खिलाफ भी वर्ष 2019 में संयुक्त राष्ट्र संघ की राइट चाइल्ड कमेटी में याचिका दायर कर चुकीं हैं, जिनमें अत्याधिक पर्यावरण परिवर्तन होने से वहां के बाल अधिकारों का हनन हो रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *