Sun. Jan 18th, 2026

आरएसएस के बाल स्वयं सेवकों ने दी गुरु दक्षिणा

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के केशव नगर की केशव शाखा ने पंचायती मंदिर इन्दिरा कालोनी चुख्खूवाला में गुरु दक्षिणा/गुरु पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संघ के बाल स्वयं सेवकों ने गुरु पूजन कर दक्षिणा दी।

परिवार प्रबोधन प्रमुख स्वामी एस. चंद्रा ने बताया कि गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में बाल स्वयं सेवकों व युवा वर्ग ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि बाल स्वयं सेवकों को संस्कार सिखाने, आज के चकाचौंध भरे समाज में गुरुओं के प्रति घटती श्रद्धा भाव को पुन: उत्पन्न करने व सामाजिक बुराइयों से दूरी बनाने के उददेश्य से संघ ऐसे आयोजन समय-समय पर करता है। कार्यक्रम में 82 स्वयं सेवकों ने भाग लिया, इनमें से 70 बाल स्वयं सेवक थे।

कार्यक्रम मे केशव नगर के सह नगर कार्यवाह मयंक खंडूरी, परिवार प्रबोधन प्रमुख स्वामी एस. चन्द्रा, भाजयुमो करणपुर मंडल अध्यक्ष आदित्य नैयर, विस्तारक सूर्य मोहन, नगर व्यवस्था प्रमुख दलबीर सिंह रावत, नगर शारीरिक प्रमुख विजय धुसिया, सह नगर शारीरिक प्रमुख प्रदीप गुप्ता, मुख्य शिक्षक संजय थापा, शाखा कार्यवाह विनोद डालिया, नगर सेवा प्रमुख नरेश कुमार, नागरिक सुरक्षा संगठन के उप मुख्य वार्डन (राष्ट्रपति पदक से सम्मानित) ऊमेश्वर सिंह रावत, अध्यक्ष गति संस्था आलम सिंह रावत, नीरज उनियाल (गति संस्था के संस्थापक), गोविन्द सिंह गुसाइं, बिट्टू गहलोत, अक्षत नैयर (ध्रुव), कृष्णा, देव, अनमोल आदि ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *