Tue. Feb 10th, 2026

उत्तराखंड में सात फरवरी से खुलेंगे प्रदेश के सभी स्कूल, एसओपी भी जारी

-शिक्षा सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जाएगी यानि भौतिक रूप से क्लासरूप में पढ़ाई के साथ-साथ शिक्षक मोबाइल या अन्य माध्यम से क्लास का लाइव प्रसारण भी करेंगे। इससे घर से पढ़ने के इच्छुक छात्रों को भी लाभ मिल सकेगा।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड में सात फरवरी से सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में पहली से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो जाएगी। कोविड 19 संक्रमण में गिरावट के मद्दनेनजर सरकार ने यह निर्णय किया है। शुक्रवार को मुख्य सचिव एसएस संधु के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने स्कूलों को लेकर एसओपी भी जारी कर दी। अब तक सरकार ने केवल 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी थी।
-प्रार्थना सभा, बाल सभा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम पर फिलहाल रोक

-स्कूल में बाहरी लोगों की आवाजाही सीमित

-एमडीए बनाने पर रोक रहेगी, लेकिन भोजनामाता नियमित रूप से आएंगी स्कूल

-लंच बाक्स लाने की अनुमति प्रधानाचार्य के विवेक पर

-छात्रों को स्कूल लाने वाले निजी बस-वैन ड्राइवर-कंडक्टर का वैक्सीनेशन जरूरी

-स्कूलों का सेनेटाइजेशन जरूरी, कोविड 19 प्रोटोकाल का सख्ती से होगा पालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *