देहरादून: देह व्यापार में लिप्त दो महिलाएं व दो पुरुष गिरफ्तार

-देहरादून के थाना वसंत विहार पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने देह व्यापार के अवैध धंधे में लिप्त दो महिलाओं के साथ ही दो पुरुषों को भी गिरफ्तार किया है।
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। देहरादून के वसंत विहार थाना पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में दो महिलाएं व दो पुरुष हैं। देह व्यापार में गिरफ्तार हुई महिलाएं दूसरे राज्यों की है जो उत्तराखंड आकर देह व्यापार कर रही थी।
थाना वसंत विहार क्षेत्र के नर्मदा एंक्लेव जीएमएस रोड में अवैध देह व्यापार का धंधा किया जा रहा था। सौदा और बुकिंग व्हाट्सएप से की जाती थी। क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर थाना वसंत विहार पुलिस को मिली। इस पर पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट देहरादून की टीम के नर्मदा एनक्लेव जीएमएस रोड स्थित मकान पर छापा मारा। वहां एक कमरे में संदीप शर्मा व उसकी पत्नी और दूसरे कमरे में सबीना (बदला हुआ नाम) व अनिकेत (बदला हुआ नाम) आपत्तिजनक अवस्था में मिले।
संदीप शर्मा और उसकी पत्नी चला रहे थे रैकेट
संदीप शर्मा ने 5-6 महीने पहले नर्मदा एंक्लेव जीएमएस रोड में किराए पर यह घर लिया। उसकी पत्नी के दिल्ली व गाजियाबाद की कुछ महिलाओं से संपर्क थे जो देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं। वह उनसे फोन पर संपर्क कर देहरादून स्थित किराए के कमरे में बुलाती है। जबकि, संदीप शर्मा ग्राहकों से संपर्क कर उनको घर तक लाता है। दिल्ली-गाजियाबाद से आने वाली लड़कियों को ग्राहकों से मिलने वाले रुपए का 50 प्रतिशत दिया जाता है। रुपए का लेनदेन फोन के माध्यम से होता था।
दिल्ली से बुलाई गई थी लड़की
संदीप शर्मा की पत्नी ने दिल्ली से एक लड़की सबीना (बदला हुआ नाम) को देहरादून बुलाया। इसकी जानकारी देहरादून निवासी इनके पुराने ग्राहक अनिकेत (बदला हुआ नाम) को मिली तो वह संदीप शर्मा के बताई जगह नर्मदा एंक्लेव पहुंचा। पुलिस ने सबीना व अनिकेत को रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिस ने ग्राहकों को बुलाने के लिए प्रयोग किए जा रहे मोबाइल व अवैध सामग्री भी बरामद की।
माल बरामद
तीन मोबाइल फोन, अवैध सामग्री, 3500/-नगद धनराशि, फोन पे स्क्रीनशॉट5500/-रुपए
अनैतिक देह व्यापार का खुलासा करने वाली पुलिस टीम
देवेंद्र सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक वसंत विहार, उप निरीक्षक शंभू सिंह सजवान, उप निरीक्षक मोहन सिंह AHTU, उप निरीक्षक अनीता नेगी AHTU, हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, महिला कांस्टेबल सविता भट्ट, महिला कांस्टेबल नीतू नेगी, महिला कांस्टेबल रैना रावत, महिला कांस्टेबल रचना डोभाल, कांस्टेबल प्रदीप नौटियाल, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबल मनवीर