Fri. Dec 19th, 2025

श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया

-गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी का 551वां पावन प्रकाश पर्व आयोजित किया गया कार्यक्रम। शबद कीर्तन कर संगतों को किया निहाल

देहरादून (dehradun)। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (gurdwara Sri guru Singh Sabha) के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी (Shri guru Nanak Dev ji) का 551वां पावन प्रकाश पर्व (Prakash parv) पूर्ण श्रद्धापूर्वक व सादगी से शबद, कथा-कीर्तन (shabad, katha kirtan) कर मनाया गया।


गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास पर आयोजित कार्यक्रम में नितनेम के बाद भाई गुरदियाल सिंह ने ‘आसा दी वार’ का शब्द गायन किया। भाई सतवंत सिंह व भाई चरणजीत सिंह ने शबद गायन किया। हेड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु जी का प्रकाश अप्रैल 1469 ईस्वी में हुआ था। उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म किया।
भाई कुलवंत सिंह तारा पौंटा साहिब वालों ने शबद गायन किया। दरबार श्री अमृतसर से पधारे भाई कारज सिंह जी ने शबद ‘कल तारण गुरु नानक आया, भाई हरजिंदर सिंह खन्ने वालों ने शबद ‘सतगुरु नानक परगटिया, मिटी धुंद जग चानन होया’ का गायन कर संगतों को निहाल किया।
इस अवसर पर एक सौ मास्क बांटे गए। संगतों डिस्टेंस मेन्टेन कर सरकार की गाइड लाइन का पालन किया। मंच का संचालन सेवा सिंह मठारू ने किया। कार्यक्रम में प्रधान राजिंदर सिंह राजन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सुरजीत सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी, मनजीत सिंह, गुरबख्श सिंह राजन, कर्नल कुलवन्त सिंह, रजिन्दर सिंह राजा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *