राजधानी देहरादून में आज से स्मार्ट बस की सवारी शुरू, सीएम के दिखाई झंडी
-स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत इलेक्ट्रिक बसों का संचालन आज से हुआ शुरू
देहरादून (Dehradun)। राजधानी देहरादून (capital dehradun) में स्मार्ट सिटी परियोजना (smart city project) के तहत इलेक्ट्रिक बसों (electric bus) का संचालन आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM trivendra Singh Rawat) ने दिलाराम चौक (dilaram chauk) से स्मार्ट बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
देहरादून स्मार्ट सिटी के सीईओ/जिलाधिकारी (CEO smart city/DM) डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव (Dr Ashish Kumar Srivastava) ने बताया कि पहली स्मार्ट बस आईएसबीटी से राजपुर रोड (Frist bus isn’t to Rajput road) के बीच चलेगी। जैसे ही और बसें आएंगी, उन्हें अन्य रूटों पर लगाया जाएगा। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह सहित योजना के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
थोड़ा महंगी पड़ेगी स्मार्ट बस की सवारी
देहरादून में ई-बसों से सवारी सामान्य सिटी बसों के मुकाबले थोड़ा महंगी पड़ेगी। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने राजधानी में ई-बसों के लिए किराये की दरें तय कर दी हैं। इसके तहत न्यूनतम किराया 10 रुपये रखा गया है। जबकि, सिटी बसों का न्यूनतम किराया सात रुपये है।
स्मार्ट बस के रूट और किराया
रूट आईएसबीटी-रेलवे स्टेशन-घंटाघर-जाखन-राजपुर
आईएसबीटी से राजपुर- 30 रुपये
आईएसबीटी से घंटाघर- 15 रुपये
घंटाघर से राजपुर- 20 रुपये
रूट – आईएसबीटी-रेलवे स्टेशन-घंटाघर-आईटी पार्क-सहस्त्रधारा
आईएसबीटी से सहस्त्रधारा- 40 रुपये
घंटाघर से सहस्त्रधारा- 30 रुपये
रूट सेलाकुई-सुद्धोवाला-प्रेमनगर-घंटाघर रायपुर
सेलाकुई से रायपुर- 50 रुपये
घंटाघर से रायपुर- 20 रुपये
सेलाकुई से घंटाघर- 40 रुपये
रूट-आईएसबीटी-घंटाघर-सेलाकुई
आईएसबीटी से घंटाघर- 15 रुपये
घंटाघर से सेलाकुई- 40 रुपये
रूट-आईएसबीटी-घंटाघर-रायपुर
आईएसबीटी से घंटाघर- 15 रुपये
घंटाघर से रायपुर- 20 रुपये
