Tue. Feb 10th, 2026

अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 जुलाई को

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड के अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती बहुत जल्द होने वाली है, इसके लिए स्क्रीनिंग परीक्षा 15 जुलाई को होगी। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने राजकीय अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती करने के निर्देश दिए थे। पांडेय के निर्देश पर शिक्षा सचिव ने शिक्षकों तैनाती करने के लिए परीक्षा कराने की अनुमति विभाग को दे दी है। 15 जुलाई को स्क्रीनिंग परीक्षा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *