उत्तराखंड क्रांति दल का रिखणीखाल में तेज हुआ सदस्यता अभियान
शब्द रथ न्यूज़ (ब्यूरो)। उत्तराखंड क्रांति दल के सदस्यता अभियान के तहत रिखणीखाल ब्लॉक में 21 नवंबर को सघन सदस्यता अभियान संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाजार में यूकेडी का कार्यालय खोला गया। इस सदस्यता अभियान में शिरकत करने वाले यूकेडी के पदाधिकारियों में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ बिहारीलाल जलंधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. मदन सिंह नेगी, लैंसडाउन विधानसभा प्रभारी मुकेश बिष्ट, सत्येंद्र रावत, मुकेश मोहन गुसाई, नेत्र सिंह नेगी, गबर सिंह बिष्ट, प्रवीण बिष्ट, अतुल मिश्रा, बच्चन सिंह रावत आदि उपस्थित हुए।
दिल्ली बाल भवन से ओआईसी पद से सेवानिवृत नागेंद्र सिंह बिष्ट ने यूकेडी के सदस्यता अभियान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड 25 वर्ष का हो गया है। लेकिन, इन वर्षों में यहां का स्वास्थ्य, शिक्षा, जंगली जानवरों का आतंक, विधर्मियों द्वारा खाली गांव पर कब्जा, बंजर घरों पर कब्जा आदि अनेक प्रकार की विकृतियां उत्पन्न हुई हैं। रिखणीखाल से तीन किमी दूर रिखणीखाल पॉलिटेक्निक तक मोटर बाइक रैली निकाली गई। इस पॉलिटेक्निक की नीव 2003 में रखी गई थी, तब से यहां अधूरा निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है जो आज तक जर्जर हो चुका है।रिखणीखाल में यूकेडी कार्यालय प्रभारी व संयोजक बाजार कमेटी अशोक कुमार को मनोनीत किया गया।
इस दिन जिन सदस्यों ने उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ली, उनमें महावीर सिंह, धीरेंद्र सिंह रावत, प्रेम सिंह गुसाईं, भुवनेश घिल्डियाल, अनिल सिंह नेगी, रंजीत सिंह, अशोक कुमार, अरविंद, कुलदीप सिंह बिष्ट, विकास सिंह रावत, रघुवीर सिंह, राहुल नेगी, अभिषेक रावत, अनिरुद्ध रावत, रंजीत रावत, गब्बर सिंह, चंद्र सिंह, गब्बर सिंह बिष्ट, सूरजपाल, सुनील कुमार, कमलदेव, सुरेशा सिंह, दिनेश चंद, राहुल रावत, नरेंद्र प्रसाद, अरविंद रावत, यसवंत सिंह बिष्ट, ताजवर सिंह, हेमराज, विजेंद्र चौहान, राजेश सिंह बिष्ट, राहुल रावत आदि शामिल हैं।
