Sun. Jan 18th, 2026

उपनल कर्मियों का धरना समाप्त, कैबिनेट मंत्री हरक सिंह व गणेश जोशी ने दिया यह आश्वासन

-कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और गणेश जोशी आज देर रात एकता विहार स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उपनल कर्मियों की समस्याएं सुनी व समाधान का दिया आश्वासन

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। 54 दिन से चल रहा उपनल कर्मियों का धरना आज समाप्त हो गया है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और गणेश जोशी ने धरना समाप्त करवाया।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और गणेश जोशी आज देर रात एकता विहार स्थित धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 22 तारीख को होने वाली कैबिनेट बैठक में उनका विषय लाया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं निकाला जाएगा। मंत्रियों के आश्वासन के बाद उपनल कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कुशाग्र जोशी व अन्य पदाधकारियों ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। जोशी ने कहा कि दो-दो कैबिनेट मंत्रियों ने धरना स्थल पर आकर उनकी समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया, इसलिए आंदोलन स्थगित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *