उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022: चुनाव प्रचार थमा, 14 फरवरी को होगा मतदान
-शनिवार को प्रचार थमने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, धर्मपुर विधानसभा में निर्दलीय बीर सिंह पंवार सहित सहित कई बड़े नेताओं ने चुनाव मैदान में हुंकार भरी
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (Shabd Rath News)। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए ही रहा चुनाव प्रचार शनिवार (आज) शाम छह बजे थम गया है। सोमवार 14 फरवरी को मतदान होगा।। शनिवार को प्रचार थमने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित कई बड़े नेताओं ने चुनाव मैदान में हुंकार भरी। इसका कितना फायदा हुआ यह मार्च में मतगणना के दिन पाता चलेगा।
चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को उत्तराखंड सहित पांच राज्यों का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। उत्तराखंड में सोमवार 14 फरवरी को मतदान होना है। आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मतदान से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार समाप्त होता है। उत्तराखंड में सोमवार को शाम छह बजे तक मतदान होगा, इसलिए यहां चुनाव प्रचार आज शनिवार शाम छह बजे पूरा हो गया है। अब कोई दल या प्रत्याशी रैली, जनसभा व अन्य माध्यम से प्रचार नहीं करेगा।। हालांकि, मतदाताओं से घर घर जाकर सम्पर्क किया जा सकता है।
पोलिंग पार्टियां रवाना
शनिवार को प्रदेश की 1442 मतदान पार्टियान भी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई है। इससे पहले शुक्रवार को 35 पार्टियां रवाना हुई थी। सभी पार्टियां रात्रि विश्राम का एक पड़ाव रास्ते में पूरा करने ये बाद रविवार को मतदान केंद्र तक पहुंचेंगी। सबसे अधिक 10222 पोलिंग पार्टियां कल रविवार को रवाना होंगी। मतदान के बाद इसी क्रम में पोलिंग पार्टियों की वापसी भी होगी। गौरतलब है कि प्रदेश में कई मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियों को 10 से 20 किमी तक पैदल चलना है। मतदान केंद्र की जिला मुख्यालय और पैदल दूरी के अनुसार ही निर्वाचन आयोग पोलिंग पार्टियों को रवाना कर रहा है।
