उत्तराखंड सरकार की ओर से इन 5 लोगों को दिया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान
शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य स्थापना दिवस पर पांच लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान के लिए चुना गया है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी, अनिल जोशी, रस्किन बॉण्ड, बछेन्द्री पाल और नरेन्द्र सिंह नेगी शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नारायण दत्त तिवारी को यह सम्मान प्रदेश के विकास में उनके द्वारा दिये गये योगदान के लिए दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड महोत्सव के तहत प्रतिवर्ष 5 व्यक्तियों को दिये जाने वाला उत्तराखण्ड गौरव सम्मान विभिन्न क्षेत्रों में राज्य को पहचान दिलाने वालों का सम्मान है, यह सम्मान प्रेरणा का कार्य भी करेगा।
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड गौरव सम्मान वर्ष 2021 प्रदान किये जाने के लिए सरकार की ओर से कमेटी गठित की गयी थी। समिति की संस्तुति के आधार पर सम्मान के लिए पांच विभूतियों का चयन हुआ है।
