Mon. May 26th, 2025

उत्तराखंड: मानसून से पहले बदला मौसम का मिजाज, छाए बादल…मौसम हुआ सुहाना

-पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून से पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तेज हवा के साथ भारी बारिश  की संभावना जताई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news)। उत्तराखंड में शुक्रवार को मौसम सुहाना हो गया। कुछ जिलों में बारिश तो कहीं बादल छाए है। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। जिला मुख्यालय नई टिहरी, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी क्षेत्र, रुद्रप्रयाग व चमोली में बारिश हुई। यहां बारिश से मौसम ठंडा हो गया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मानसून की दस्तक के पहले मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे में देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश  की संभावना जताई। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञानियों के अनुसार बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ बिजली गिरने व 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उत्तरकाशी व पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है।मैदानी क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहेेंगे। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हवाओं का दबाव बन रहा, जिससे कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

दून में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। जबकि, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। पिछले दिनों दून में अधिकतम तापमान 41 डिग्री का आंकड़ा पार कर गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *