Tue. Feb 10th, 2026

उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा अप्रैल में

उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा परिषद ने परीक्षा कलेंडर तय करने के लिए 28 जनवरी को बुलाई बैठक

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। लेकिन, लिखित परीक्षा की तिथि सभी तय नहीं हुई है। बोर्ड परीक्षा पर चर्चा के लिए विद्यालई शिक्षा परिषद 28 जनवरी को बैठक होनी है। अनुमान है कि लिखित परीक्षाएं मई में होंगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा परिणाम जून में घोषित किया जाएगा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं मई में कराने की घोषणा की है। ऐसे में उत्तराखंड बोर्ड भी मई में ही परीक्षा करवाना चाहता है, इसलिए प्रयोगात्मक परीक्षाएं अप्रैल में करवाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस साल बोर्ड के परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल से कुछ कम है।

28 जनवरी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक बुलाई गई है। बैठक में परीक्षा कलेंडर तय करने पर चर्चा होगी। बैठक में परीक्षा की तिथि तय हो सकती है।

आरके कुंवर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *