उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज, आउटसोर्स कर्मियों की आस होगी पूरी
-मुख्यमंत्री आवास में सुबह साढ़े नौ बजे से होगी बैठक
देहरादून (Dehradun)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Trivendra Singh Rawat) की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक (cebinet meeting) होगी। मुख्यमंत्री आवास (CM house) में बैठक सुबह साढ़े बजे शुरू होगी।
कैबिनेट की इस बैठक में एक दर्जन से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग में तैनात आउटसोर्स कर्मचारियों के अनुबंध को बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है। साथ ही हरिद्वार महाकुंभ के नोटिफिकेशन के साथ ही अन्य प्रस्ताव भी पास होंगे।
