Sun. Feb 15th, 2026

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आम आदमी पार्टी में नहीं होंगे शामिल, खबरों को बताया भ्रामक, कहा.. मोदी का साथ देने आया हूं

-सोशल मीडिया पर दो दिन से चल रही हैं सतपाल महाराज के आम आदमी पार्टी ने शामिल होने की खबरें। महाराज ने किया खंडन। खबरों की बताया अफवाह

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने साफ किया है कि वह आम आदमी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में जो अफवाहें उड़ाई जा रही हैं, वह पूरी तरह झूठी है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हुए। भारत को विश्व गुरु बनाने के मोदी जी के संकल्प को पूरा करने के लिए वह उनके साथ हैं।
गौरतलब है कि महाराज के बंगाल दौरे से वापस लौटने के बाद से ही उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा चल रही है। 2 दिन से सोशल मीडिया पर हलचल है कि सतपाल महाराज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। इसके बाद महाराज जल्द ही आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय पार्टी छोड़ क्षेत्रीय पार्टी में क्यूं जाऊंगा

महाराज ने अफवाहों को सिरे से नकारा है। उन्होंने इस तरह की खबरों को भ्रामक खबर बताया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है। भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी छोड़कर वह क्षेत्रीय पार्टी ने क्यूं शामिल होंगे। महाराज ने कहा कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले जिन कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट बताई जा रही है, उस लिस्ट में उनका नाम नहीं है।

केजरीवाल से आज तक कभी नहीं मिला

महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से आज तक कभी उनकी मुलाकात ही नहीं हुई। केजरीवाल को उन्होंने आमने-सामने कभी देखा तक नहीं है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता से संपर्क नहीं किया है। जब उस तरह की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही थी, उस वक्त वह बंगाल में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *