Tue. Feb 10th, 2026

उत्तराखण्ड का पहला डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘ओहो रेडियो उत्तराखंड’ हुआ शुरू

-‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’ का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया उद्घाटन

देहरादून (Dehradun)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत (CM trivendra Singh Rawat) ने उत्तराखण्ड के पहले डिजिटल रेडियो स्टेशन ‘ओहो रेडियो उत्तराखण्ड’ (oho redio uttrakhand) का उद्घाटन किया। रावत ने कहा कि प्रदेश की राजधानी देहरादून से यह एक अच्छी शुरूआत हो रही है। एप्प के माध्यम से ओहो रेडियो उत्तराखण्ड को दुनियाभर में सुना जा सकता है।
उन्होंने कहा कि यह रेडियो स्टेशन अपने कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता लायेगा, लोगों को दुःख, दर्द व समस्याओं को उजागर भी करेगा। इससे सरकार को भी लोगों की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी। वर्तमान इंटरनेट के जमाने में जब हर कोई डिजिटल माध्यम से जुड़ रहा है, ऐसे में आरजे काव्य की रेडियो को डिजिटल माध्यम पर लाने की सराहनीय कोशिश है। ओहो रेडियो उत्तराखण्ड के माध्यम से उत्तराखण्ड की संस्कृति, परिवेश, बोलियों व अन्य गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
आरजे काव्य ने कहा कि सोच लोकल एप्रोच ग्लोबल का विजन लिए संगीत, साहित्य, स्पोर्ट्स, करियर, पलायन, समाज और उत्तराखण्ड की हर बात को ओहो रेडियो उत्तराखण्ड अपनी आवाज देगा। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *