उत्तरांचल हॉस्पिटल के निशुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
देहरादून (Dehradun)। उत्तरांचल हॉस्पिटल (uttranchal hospital) राजपुर रोड देहरादून ने शनिवार को आँगनबाड़ी केंद्र सिनौला में निःशुल्क नेत्र जाँच व परामर्श शिविर (eye camp) आयोजित किया। शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ माणिका शर्मा (Dr manika sharma) व डॉ आँचल पाठक (Dr anchal pathak) ने नेत्र रोगों की जांच व चिकित्सीय परामर्श दिया। शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श के साथ दवाइयां भी निःशुल्क दी गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय दृष्टि विकलांग संस्थान के सौजन्य से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को नजर के चश्मे, व्हीलचेयर, दिव्यांगों के लिए तिपहिया साईकल/बैसाखी/छड़ी व सुनने वाली मशीन की निःशुल्क वितरण की गई। शिविर में मोतियाबिंद की समस्या से जूझ रहे मरीजों के लिए रियायती दर पर ऑपरेशन की व्यवस्था भी की गई थी।

शिविर में मुख्य अतिथि संस्थापक निदेशक उत्तरांचल आयुर्वेदिक कॉलेज एवं उत्तरांचल हॉस्पिटल डॉ अश्वनी काम्बोज व विशिष्ठ अतिथि के पार्षद सुमेंद्र सुशांत बोहरा मौजूद रहे।
