Thu. May 29th, 2025

सरकार में पंजाबी समाज की भी भागीदारी हो, विधायकों को मंत्रिमंडल में मिले जगह: राजीव घई

-उत्तरांचल पंजाबी महासभा का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिला। मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

शब्द रथ न्यूज (ब्यूरो)। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मुलाकात। मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया कि राज्य सरकार में पंजाबी समाज की भी भागीदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया गया।

उत्तरांचल पंजाबी महासभा 2017 से पंजाबी समाज के विधायकों को मंत्री मंडल में रखे जाने की मांग को लेकर कई बार मुख्यमंत्री के सामने रखते आ रहे हैं। लेकिन, अभी तक पंजाबी समाज के किसी भी विधायक को मंत्रीमण्डल में स्थान नहीं दिया गया।

पंजाबी समाज देश-विदेश में बढ़-चढ़कर सेवा का कार्य करता आ रहा है। कोरोना के समय भी पंजाबी समाज ने जगह-जगह गुरु का लंगर लगाकर जरूरतमंदों का पेट भरा है। आपदा में भी जरूरत की वस्तुएं आपदा प्रभावितों तक पहुंचाई। पंजाबी महासभा ने जोरशोर से हरेला पर्व मनाया। पंजाबी महासभा ने बच्चों को हरेला पर्व के बारे में जानकारी देते हुए निबंध, पेंटिंग, डिबेट आदि उत्तराखंड में करवाई।

पंजाबी समाज हमेशा सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सेवा करता आ रहा है। कोरोना फंड, राम जन्मभूमि की सेवा, आपदा फंड इत्यादि में हर संभव सहयोग करते आ रहा है।
उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की भी मंत्रीमंडल बनने से पहले अवगत कराया गया था कि प्रदेश में समाज के पांच विधायक हैं, उन्हें भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया जाए।
इस अवसर पर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई प्रदेश अध्यक्ष, जीएस आनंद प्रदेश संगठन मंत्री व गढवाल प्रभारी , एसपी कोचर, राम देव आनंद, वीरेन्द्र सिंह चड्डा, संजीव सिंह ग्रोवर, राज कुमार फ़ूटेला, संजय तलवार, भारत भूषण चुग, राजीव परनामी, अशोक कुमार छाबड़ा, बलदेव जैसवाल, अमरजीत सिंह कुकरेजा, हनीश अरोड़ा, कर्मजीत सिंह खोखर, मनु कोचर, गुरुपाल सिंह, सागर मलिक, गुरदीप कौर, रवि अरोड़ा, अरुण खरबंदा, बबीता सोहता, रिंकी कपूर आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *