Wed. Mar 4th, 2026

उत्तराखंड में बच्चों के लिए शुरू हुआ निशुल्क टीकाकरण, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

-मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में आज PVC टीकाकरण (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन) की शुरूआत हो गई है। टीका बच्चों को निशुल्क लगेगा। भारत सरकार PVC टीकाकरण को अभियान के रूप में चला रही है। टीकाकरण अभियान गांव-गांव तक चलेगा।

शब्द रथ न्यूज, ब्यूरो (shabd rath news): उत्तराखण्ड में बच्चों के लिए PVC टीकाकरण (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन) की शुरूआत ही गई है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालसय देहरादून में PVC टीकाकरण (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निःशुल्क टीकाकरण की शुरूआत आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई है। भारत सरकार PVC टीकाकरण को अभियान के रूप में चला रही है। टीकाकरण अभियान गांव-गांव तक चलेगा।

न्यूमोकोकल निमोनिया व दिमागी इन्फेक्शन से बचाव के लिए बच्चों को निमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके तीन टीके लगाये जायेंगे। PVC का पहला टीका बच्चे 6 हफ्ते की उम्र में, दूसरा टीका 14 हफ्ते में व बूस्टर डोज 9 महीने में लगेगा। न्यूमोकोकल बीमारी से 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को व विशेषकर 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अधिक खतरा होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *