एनएसयूआई ने फूंका धन सिंह का पुतला
डिग्री कालेजों में मोबाइल फोन बैन के बयान पर गुस्साए कार्यकर्ता
देहरादून: एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के कॉलेजों में मोबाइल पर बैन लगाने के बयान विरोध किया है। इससे गुस्याये एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ऐश्लेहॉल चौक पर राज्य मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि कॉलेजों में मोबाइल बैन करने की कोशिश हुई तो एनएसयूआई प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन करेगी।
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सौरभ ममगाईं के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ऐश्लेहॉल चौक मे जमा हुये। उन्होंने राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके पुतले को आग लगा दी। ममगाईं ने कहा कि मंत्री अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए ऐसे हथकंडे अपनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ई-लरनिंग पर जोर दे रहे हैं तो उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह छात्रों के मोबाइल बैन करने की मंशा पाले हुये हैं। ई-लाईब्रेरी, ई-रजिस्ट्रेशन के युग में छात्रों को मोबाइल से दूर रखने की बात हास्यास्पद है। शिक्षा मंत्री ने अपने तीन साल के कार्यकाल में एक भी उल्लेखनीय काम शिक्षा के क्षेत्र में नहीं किया। वह शिक्षा के लिये बेहतर योजना लेकर आयें अन्यथा एनएसयूआई उनका विरोध करेगी। पुतला दहन करने वालों में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू कुमार, जिला अध्यक्ष चमोली संदीप नेगी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूर्य पुरोहित, जिला सचिव विजय बिष्ट, विपुल गौड़, हिमांशु रावत, आदित्य बिष्ट, उदित थपलियाल, वाशु शर्मा, अक्षत भट्ट, बॉबी भारती, कोमल खुराना, मिताली, रावत, उत्कर्ष, सिद्धार्थ, गौरव रावत, शशांक जोशी आदि शामिल रहे।

