Sat. Oct 17th, 2026

डी एल एड के लिए आवेदन शुरू, प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को

सात जनवरी से तीन फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

देहरादून : उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने डीएलएड कोर्स के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी सात जनवरी से तीन फरवरी तक कोर्स के लिये आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 30 मार्च को आयोजित की जायेगी।

परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि डीएलएड के लिये आवेदन पत्र जनपदों के मुख्य डाकघर या तय डाकघरों से लिये जा सकते हैं। आवेदन की तय फीस जमा करने पर ही आवेदन पत्र मिलेंगे। आवेदन पत्र के लिये सामान्य व ओबीसी अभ्यर्थियों के लिये पांच सौ रुपया, एससी-एसटी के लिये 250 रुपया और सभी वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये आवेदन पत्र की फीस 125 रुपया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *