Sun. Oct 18th, 2026

भारत-पाक युद्ध में भारत देश की विजय पर्व 16 दिसम्बर

हरिद्वार। वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत देश की विजय के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 16 दिसम्बर को मनाया जाने वाला विजय दिवस गत वर्षां की भांति इस वर्ष भी जनपद में 16 दिसम्बर को उत्साह के साथ मनाया जायेगा। मुख्य कार्यक्रम जिला मुख्यालय हरिद्वार में भल्ला स्टेडियम के निकट टाउन हाल में आयोजित किये जायेगें। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रातः 10.30 बजे से जिलाधिकारी दीपक रावत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सीपीएस नेगी ने बताया कि विजय दिवस पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के वीरता पदक धारकों, वीर नारियों एवं युद्ध विकलांग सैनिकों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया जायेगा। स्कूली छात्र-छात्राओं, पूर्व सैनिकों, जनपद के सांस्कृतिक दलों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों द्वारा भारत-पाक युद्ध के कारणों पर प्रकाश डालने के साथ ही पूर्व सैनिकों के कल्यार्थ चलायी जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *