Fri. Apr 24th, 2026

मसूरी में 33 आईएएस प्रशिक्षु कोरोना पॉजिटिव, आज भी लिए गए 52 के सैंपल

देहरादून (dehradun)। लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकेडमी मसूरी (lbs academy Mussoorie) में 33 से ज्यादा प्रशिक्षु कोरोना संक्रमित (Corona positive Trent) पाए गए हैं। इससे अकेडमी में हड़कंप मचा हुआ है।
अकेडमी के 35 प्रशिक्षुओं के सैंपल पूर्व में जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट आज आई थी। आज भी अकेडमी के 52 और प्रशिक्षुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। अकेडमी में कुल 428 ट्रेनी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
गौरतलब है कि आज देहरादून में 204 नए कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए, इनमें से 33 आईएएस प्रशिक्षु हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *