Sat. Nov 7th, 2026

अलग जनपद की मांग को लेकर रानीखेत जिला बनाओ संयुक्त मोर्चा ने निकाली रैली

रानीखेत, अल्‍मोड़ : पृथक जनपद के लिए रानीखेत जिला बनाओ संयुक्त मोर्चा ने बाइक रैली निकाल आवाज बुलंद की। रैली विजय चौक से शुरू हुई, जो जरूरी बाजार, सुभाष व गांधी चौक, सदर बाजार से हाइडिल कॉलोनी, ठंडी सड़क होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना को दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश पांडे, व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह नेगी, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, हीरा सिंह रावत, यतीश रौतेला, सुक्रत साह, गोपाल सिंह देव, दीपक पंत, मनोज पंत, दीपक अग्रवाल, पंकज जोशी, दीवान नेगी, दीप उपाध्याय, मनोज रावत आदि शामिल रहेे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *