Thu. Sep 3rd, 2026

डीबीएस के प्राचार्य को घेरा

देहरादून : डीबीएस पीजी कॉलेज देहरादून में छात्रसंघ अध्यक्ष मनवीर सिंह नेगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य का घेराव किया। उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

छात्रसंघ अध्यक्ष ने कहा कि कई कक्षाओं का परीक्षा परिणाम अभी तक नहीं आया है। कॉलेज प्रशासन जल्द से जल्द विवि से परीक्षा परिणाम घोषित करवाये ताकि छात्र-छात्रा समय पर दाखिला ले सकें, अनुतीर्ण और अनुपस्थित छात्र-छात्राओं के लिये स्पेशल बैक पेपर परीक्षा आयोजित की जाय और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की डीबीएस पीजी कॉलेज शाखा में फीस जमा करने के लिए विशेष काउंटर लगाया जाय। प्राचार्य का घेराव करने वालों में छात्रसंघ महासचिव शिवम जोशी, छात्र नेता सत्यम कन्नौजिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु कुमार , एबीवीपी ज़िला संयोजक शानू मिश्रा ,मोनिका अधिकारी, अंजलि , आस्था, राजा,अविजीत आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *