Tue. Jun 2nd, 2026

द फ्रेंड्स ऑफ़ देहरादून सोसाइटी ने किया पौधरोपण

देहरादून, 01 अगस्त: द फ्रेंड्स ऑफ देहरादून सोसाइटी ने एशिया इनिशीएटिव की सहायता से सहस्त्रधारा रोड स्थित द हेरिटेज स्कूल नार्थ कैंपस में पौधरोपण किया गया। इस दौरान 65 पौधे लगाए और छात्रों ने पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।

द हेरिटेज स्कूल नॉर्थ कैंपस में आयोजित पौधारोपण से पूर्व छात्रों को वृक्ष से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी गई। स्कूल के डायरेक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने कहा कि दून घाटी में वृक्षों के कारण खूब बारिश होती रहती है। अब गर्मियों की अवधि बढ़ती जा रही है। बारिश का मौसम छोटा होता जा रहा है और सूखा बढ़ रहा है। दून घाटी की जो निराली छटा थी वह खत्म होती जा रही है।
द फ्रेंड्स ऑफ दून सोसायटी ने सन 1985 में अपनी शुरूआत से लेकर हर साल मानसून में अपने प्रोजेक्ट “ट्री फॉर दून” के तहत दून घाटी के विभिन्न स्थानों पर पौधे लगाती है । संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि जो पेड़ लगाए जाए उन्हें बचाया भी जाए, इसलिए पौधरोपण केवल सुरक्षित स्थानों पर ही कराया जाता है। इस वर्ष एशिया एनीसिएटिव की सहायता से द फ्रेंड्स ऑफ दून सोसायटी का लक्ष्य दून घाटी में 12000 पौधे लगाने का है, जिसमें देहरादून के विभिन्न स्कूल, आश्रम एवं अन्य संस्थानों की सहायता ली जा रही है । पौधरोपण छात्रों द्वारा ही किया जा रहा है । इसी कड़ी में गुरुवार को हेरिटेज स्कूल नार्थ कैंपस में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अगली पीढ़ी को प्रकृति से जोड़ना है। छात्रों के साथ जागरुकता सत्र का आयोजन किया गया, जहां उन्हें वृक्षों के महत्व के विषय में बताया गया। इस अवसर पर हेरिटेज स्कूल की प्रधानाचार्य वी गिल, वी वाग्नु, कैंपस की प्रधानाचार्य दीपाली सिंह, द फ्रेंड्स ऑफ दून सोसायटी की रितु चटर्जी, राधा चटर्जी, सुनीता रेखी, ब्रिगेडियर स्मिथ पी नंदा व प्रोजेक्ट मैनेजर भरत शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *