Sat. Nov 7th, 2026

बैकपेपर परीक्षा देनी है तो फार्म भरने की अंतिम तारीख 11 नवम्बर

देहरादून, 10 नवंबर: श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध कॉलेज-संस्थानों के छात्र-छात्रा बैकपेपर परीक्षा के लिये आज भी आवेदन कर सकते हैं। आज आवेदन के लिये अंतिम तिथि है। परीक्षा के लिये आवेदन ऑनलाइन होगा।
विवि ने संबद्ध कॉलेज-संस्थानों में विभिन्न विषयों के छात्र-छात्राओं की बैकपेपर परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आरएस चौहान ने बताया कि बैकपेपर परीक्षाओं के आवेदन के लिये 24 अक्तूबर से 11 नवंबर तक की तिथि तय की गई थी। सोमवार को को आवेदन की अंतिम तिथि है। इसके बाद किसी भी छात्र-छात्रा को आवेदन का मौका नहीं मिल पायेगा। चौहान ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं की मूल अंकतालिकायें कॉलेज-संस्थान को नहीं मिल पायी हैं। ऐसे छात्र-छात्रा ऑनलाइन अंकतालिका की प्रति आवेदन के साथ लगा सकते हैं। वहीं, जिन छात्र-छात्राओं को मूल अंकतालिकाएं मिल गई हैं, उन्हें मूल अंकतालिका आवेदन पत्र के साथ लगानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *