Thu. Sep 3rd, 2026

मेयर सुनील उनियाल गामा ने देहराखास में सड़क निर्माण करवाया शुरू

 

देहरादून। राजराजेश्वरी कालोनी देहराखास में सड़क निर्माण का काम शुरू हो गया है। मेयर सुनील उनियाल गामा ने निर्माण कार्य का शुभारंभ करवाया।
गामा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के कारण महानगर की कई योजनाओं के काम में देरी हुई है। प्रयास किया जा रहा है कि सारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तेजी के किया जाएगा। गामा ने कहा कि स्मार्ट सिटी के काम में भी अब तेजी आई है। जल्द ही देहरादून बदले हुए आधुनिक स्वरूप में दिखाई देगा। कालोनी में सड़क निर्माण के शुभारंभ पर महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, वार्ड 72 के पार्षद आलोक कुमार, वार्ड 73 के पार्षद राजपाल पयाल, भाजपा नेता वाणी विलास तिवारी, सोनू सरदार, क्षेत्र विकास समिति राजराजेश्वरी कॉलोनी की अध्यक्ष शशि जोशी, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जेपी धस्माना, कॉलोनीवासी जेपी भट्ट, एजाज अहमद, ओम प्रकाश शर्मा, ओमेंद्र चौहान, बलवीर कंडारी, ठेकेदार भानु पंचोली मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *