Tue. Jun 2nd, 2026

एक घंटे में रोपे जाएंगे 2 लाख 75 हजार पौधे, शायद इन्हें जिंदा रखने की भी होगी व्यवस्था

देहरादून। हरेला उत्सव पर 16 जुलाई को एक घंटे में 2 लाख 75 हजार पौधे रोपे जाएंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ग्राम अस्तल में पौधरोपण कर करेंगे। सरकार व प्रशासन इन पौधों को जिंदा रखने की भी शायद व्यवस्था करेंगे।
जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को ग्राम अस्तल का निरीक्षण भी किया। साथ ही पौध लगाने के लिए वन विभाग को गड्ढे खोदने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 16 जुलाई को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पौधे रोपे जाएंगे। इस एक घंटे में  2.75 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को पौधों के रखरखाव व जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराने को कहा गया है। वन विभाग के साथ ही सभी ग्राम पंचायत, एमडीडीए, नगर निगम भी पौधरोपण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *