Fri. Sep 4th, 2026

5 आढतियों, 2 दुकानदारों पर मुकदमा, सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं किया पालन

देहरादून। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर पांच आढतियों और दो दुकानदारों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की चैकिंग के दौरान ये लोग नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।
पटेलनगर चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ निरंजनपुर सब्जी मंडी में चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान 5 आढ़ती बिना मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करते हुए पाए गए। यह कोविड 19 के बचाव के लिए बनाए गए नियमों की अनदेखी है। इसलिए आढ़तियों के विरुद्ध थाना पटेलनगर पर आपदा प्रबंधन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। आढ़तियों में विकास मौर्य निवासी पटिया चंद्रमणि चोइला थाना पटेल नगर, अखिलेश चौहान निवासी तिलक रोड, नवीन निवासी चमन विहार थाना पटेल नगर, माजिद हुसैन निवासी मुस्लिम कॉलोनी लखीबाग और राकेश सेठी निवासी मोती बाजार शामिल हैं। वहीं, चमन विहार में 2 दुकानदारों के ग्राहकों को बिना मास्क पहने, सोशल डिस्टेंसिंग व निर्धारित समय का पालन न करने पर कार्रवाई की गई। इनमें संदीप बंसल निवासी चमनपुरी और सुरेंद्र प्रसाद निवासी 15 चमनपुरी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *