Thu. Jan 22nd, 2026

हुक्का बार पर हुई रार, दो गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसी की बानगी है कि लॉक डाउन के समय भी देहरादून में हुक्का बार चल रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों को अवैध रूप से हुक्का बार चलाने पर गिरफ्तार किया है।
नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र में इसरार निवासी धर्मपुर नेहरू कॉलोनी और मोहम्मद साहिल निवासी नेहरू कॉलोनी हुक्का बार चला रहे थे। जानकारी पर पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *