एनएसयूआई ने अनुशासन हीनता पर किया तलब, होगी कार्रवाई
देहरादून। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कई जगह अलग अलग कार्यक्रम किए हैं। इसे अनुशासनहीनता के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश स्तर से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि एक ही जिले में दो अलग-अलग कार्यक्रम करने की बात संज्ञान में आई है। पहले भी कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस तरह के मामले सामने आएं हैं। मामला तीन सदस्यीय अनुशासन कमेटी को भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। शुक्रवार को इन लोगो को 12 बजे अनुशासन कमेटी के सामने उपस्थित होने के लिए कहा गया है ताकि यह अपना पक्ष रख सकें। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
