कुमाऊं मंडल में फूटा कोरोना बम, उधम सिंह नगर और नैनीताल में बड़ी संख्या
देहरादून। कोरोना वायरस संक्रमण का बम शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में फूटा। उधमसिंहनगर, नैनीताल और अल्मोड़ा में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव चिन्हित हुए। संक्रमितों के कुल 272 नए मामले आए। इसमें उधमसिंहनगर के 90, नैनीताल 77 और अल्मोड़ा के 31 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 5717 पहुंच गया है।
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े जारी किए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा शुक्रवार को 5445 से बढ़कर 5717 पर पहुंच गया है। अब तक 3441 कोरोना पॉजिटिव मरीज हो चुके ठीक हो चुके हैं। लेकिन, वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमितों के 2176 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है। 62 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। राज्य मे अब तक 1,19,647 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि, 7364 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। शुक्रवार को देहरादून में 30, हरिद्वार में 29, उत्तरकाशी में 1, चंपावत में 11, पिथौरागढ़ में 2 और रुद्रप्रयाग में 1 व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
अब होगा दो दिन का लॉक डाउन
कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसलिए हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में शनिवार और रविवार को लॉक डाउन रहेगा।
