Thu. Sep 3rd, 2026

प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए प्रशिक्षित परेशान, जिला शिक्षा अधिकारी से मिले

देहरादून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के डीएलएड प्रशिक्षित मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक राजेन्द्र सिंह रावत से मिले। प्रशिक्षितों ने रावत के माध्यम से शिक्षा निदेशक, शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव को ज्ञापन प्रेषित कर जल्द नियुक्ति देने की मांग की।
प्रशिक्षितों ने कहा कि 519 लोगों का डीएलएड बीटीसी प्रशिक्षण पूरा हुए सालभर का वक्त हो गया है। लेकिन, अभी तक उन्हें नियुक्ति नहीं दी गई है। इससे प्रशिक्षितों में रोष है। यदि जल्द नियुक्ति नहीं दी गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में मुकेश चौहान व मोहित सैनी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *