Thu. Sep 3rd, 2026

दर दर भटक रही थी 92 वर्षीय बुजुर्ग, पुलिस ने लगाया घर का पता

देहरादून। डाकपत्थर पुलिस ने दर-दर भटक रही 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर के घर पता लगाकर उसे घर पहुंचाया। महिला जस्सोवाला सहसपुर से भटककर जीवनगढ़ डाकपत्थर पहुंच गई थी।
डाकपत्थर पुलिस चौकी पर बुधवार को जानकारी मिली की एक बहुत ही वृद्ध महिला भटक कर जीवनगढ़ डाकपत्थर आ गई है। वह क्षेत्र में घूम रही है। बुजुर्ग अपना नाम व पता भी नहीं बता पा रही है। चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुन्दन राम पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। महिला के बारे में उन्होंने पूछताछ कर जानकारियां इकट्ठा करवाई। जानकारी मिली कि बुजुर्ग महिला का नाम केसी देवी है। वह जस्सोवाला थाना सहसपुर की निवासी है। पुलिस ने महिला के परिजनों से संपर्क किया। उजागर हुआ कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। वह घर से बिना बताए ही चली गयी थी। परिजन सुबह से तलाश कर रहे थे। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। रात का समय और बहुत अधिक बारिश होने के कारण घरवालों का पुलिस चौकी आना संभव नहीं हुआ। ऐसे में चौकी प्रभारी खुद अपने निजी वाहन से बुजुर्ग महिला को उनके घर जस्सोवाला ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *