Thu. Sep 3rd, 2026

नदी में बहे विधायक की मुख्यमंत्री से अपील, बचा लो, आप चाहो तो इस्तीफा दे दूंगा

देहरादून। धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी अपने क्षेत्र की जनता की जान बचाने की अपील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से की है। सोशल मीडिया में जारी अपील में धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी मेरे क्षेत्र की जनता को बचा लीजिए। इसकी एवज में आप मेरा इस्तीफा भी मांगेंगे तो दे दूंगा। आप कहेंगे तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा। लेकिन, आप आपदा से मेरे क्षेत्रवासियों की जान बचा लीजिए।
धामी कल लोगों की मदद करते हुए खुद भी बरसाती नदी में बह गए थे। लेकिन, साथियों ने उन्हें बचा लिया था। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। आज धामी ने फेसबुक पर मुख्यमंत्री से अपील की है। उन्होंने कहा कि धारचूला मुंसियारी क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा के कारण लोग मुश्किल में हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए मेरे क्षेत्र के लोगों का रेस्क्यू कर दीजिए। मेरी क्षेत्र की जनता को बचा लीजिए। लोगों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू नहीं किया गया तो मेरे क्षेत्र में आपदा से कई लोग मारे जाएंगे। इसकी कीमत आप चाहेंगे तो 2022 का आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *