Thu. Sep 3rd, 2026

रक्षाबंधन पर बालिकाओं के समग्र कल्याण और सशक्तिकरण का लें संकल्प : राज्यपाल

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के पावन पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि प्रेम, स्नेह और विश्वास के उत्सव रक्षाबंधन पर सभी लोग बालिकाओं के समग्र कल्याण और उनके सशक्तिकरण का संकल्प लें।
उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व भारत की समृद्ध संस्कृति व परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के बीच स्नेह, सम्मान व विश्वास की भावना को व्यक्त करता है। राज्यपाल ने जनता से अपील की है कि कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए बाजारों व आवागमन में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। समय समय पर सरकार, शासन प्रशासन के नियमों और बताई जा रही सावधानियों का पालन करते हुए रक्षाबंधन का त्यौहार मनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *